मंत्री ने एकसिंहा गांव में चेकडैम का किया शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के एकसिंहा गांव में चेकडैम निर्माण के शिलान्यास किया.
नारायणपुर. भाजपा ने झारखंड के मूलवासी और आदिवासियों का मनोबल अपने 18 वर्षों के शासनकाल में तोड़कर रख दिया था. यहां के जल जंगल और जमीन को लूट कर खोखला बना दिया. पहाड़, बालू और पत्थरों को खोद कर बेच दिया. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के एकसिंहा गांव में चेकडैम निर्माण के शिलान्यास के दौरान कही. मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को पढ़ने के अधिकार से वंचित करके रखा था. आदिवासी और अल्पसंख्यक बहुल वाले गांव में स्कूलों को बंद कर दिया था. हमारी सरकार बनते ही हमने इसे गंभीरता से लिया और सारे स्कूलों को खुलवाया. कहा कि जोरिया का पानी बेकार हो जा रहा था. यहां के लोगों की मांग थी कि जोरिया पर चेकडैम बन जाने से सिंचाई में सुविधा होगी. मौके पर पार्टी नेता मोहम्मद अजहरूद्दीन, निशापति हांसदा, चुड़का हेंब्रम, विमली देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










