भेलाटांड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
भेलाटांड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गयी विदाई

नारायणपुर. भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर में स्थापित चैती मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर शाम ढोल नगाड़े के साथ किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर में स्थापित चैती मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर शाम ढोल नगाड़े के साथ किया गया. विसर्जन में मौजूद महिलाओं-पुरुषों व बच्चों की आंखें नम हो गयी. बंगाली समाज की महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की. इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ढाकी वादन पर नृत्य किया गया. इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गयी. मां का जयकारा लगाते हुए प्रतिमा को कमलिया तालाब में विसर्जन किया. मौके पर मंदिर कमेटी के वासुदेव मोदक, सातक दे, शिबू दास, धनेश्वर राय, चेतु राय, राजेश मोदक, अबनी दास, सुनील दास, दुलाल बाउरी, शिशिर दास, संतोष दास, संजीत दास, जलेश्वर राय आदि भक्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola