देवलेश्वर धाम में परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़ वर-वधु

Updated at : 06 Mar 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
देवलेश्वर धाम में परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़ वर-वधु

देवलेश्वर धाम में बुधवार को झारखंड और बंगाल के 10 जोड़े वर-वधु परिणय-सूत्र में बंध गये.

विज्ञापन

नाला. देवलेश्वर धाम में बुधवार को झारखंड और बंगाल के 10 जोड़े वर-वधु परिणय-सूत्र में बंध गये. प्रत्येक वर्ष बांग्ला पंचांग के अनुसार स्थानीय एवं बाहर के अभिभावक बाबा देवलेश्वर मंदिर में विवाह संपन्न कराने के लिए पहुंचते हैं. फाल्गुन महीना में विवाह की यह अंतिम तिथि के रहने पर संजय राय जीतपुर बंगाल एवं सीमा कुमारी फतेहपुर, कृष्ण गोपाल साधु तिलाबाद दुमका एवं साथी कुमारी कांकरतला बंगाल, दोलन सौमंडल फरीदपुर बंगाल एवं सुप्रिया कुमारी पालाजोड़ी देवघर, प्रशांत घोष अंबा, अनीता कुमारी, तूफान घोष, दोला कुमारी, प्रसेनजीत घोष बीरभूम एवं रितुपर्णा कुंडहित, अर्पण कुमार बाराबनी एवं रुपाली कुमारी पालाजोड़ी देवघर, शुभम गोराई कुंडहित एवं किरण कुमारी चितरा देवघर, राकेश मंडल खैरासोल बंगाल एवं जयंती कुमारी मिहिजाम समेत 10 जोड़े का विवाह सौहार्दपूर्ण वातावरण में वैदिक नियमानुसार संपन्न हुआ. विवाह कार्य संपन्न होने के बाद नव दंपतियों ने बाबा के दरबार में पूजा करने के साथ साथ सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. इस मौके पर पुजारी कालीचरण झा, समीर कुमार नंदी, हाराधन कर, पूर्णचंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola