पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, गांव में मातम

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के आसनचुआं गांव में शनिवार को पेड़ से लटका 13 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के आसनचुआं गांव में शनिवार को पेड़ से लटका 13 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला, जिसे पुलिस ने बरामद किया है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे किशोरी का शव पेड़ से लटका देखा गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मृतका उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनचुआं में छठी कक्षा की छात्रा थी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. मृतका के पिता बाबूनाथ मुर्मू ने कहा कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola