शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर जतायी खुशी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर जतायी खुशी

नाला. मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

नाला. मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है. नाला उच्च विद्यालय से सात विद्यार्थियों ने जिला टॉप टेन में जगह बनायी है. परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार के अलावा अभिभावकों में खुशी है. अभिभावक विवेकानंद बक्सी, वरुण गण, मोहित बनर्जी आदि ने बताया कि वर्तमान में नाला उच्च विद्यालय का शैक्षणिक माहौल काफी अच्छा है, जिस कारण शत-प्रतिशत छात्र-छात्रा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल ने सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है. टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं को मीठा खिलाकर खुशी का इजहार किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय नाला से कुल 499 छात्र-छात्राओं में से 390 प्रथम श्रेणी में, 100 द्वितीय श्रेणी में, 06 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. एक असफल व दो छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे. मौके पर शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola