ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : डीसी

Updated at : 19 Feb 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : डीसी

उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने के लिए जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालको को दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. बताया कि कुल 2271 वाहनों की जांच गयी, जिसमें कुल 337 वाहनों से कुल 15,09,800 राशि की वसूली की गयी. उपायुक्त ने अधिक से अधिक वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि सड़क पर चलने वाले दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नियमित जांच करें. लापरवाह वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई करें. उन्होंने नारायणपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन जांच एवं पेट्रोलिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहीं भी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए एंबुलेंस आदि की सुलभ व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए लोगों करें जागरूक उपायुक्त ने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने साथ ही ग्राम पंचायतों में आम लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर, कार्यशाला आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया. कहा लोगों की जान कीमती है. उन्होंने जिलावासियों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है. इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें व दुर्घटनाएं नगण्य हो सके. अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं करे इसीएल प्रबंधन उपायुक्त ने इसीएल चितरा से रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई में लगे अनफिट डंपरों, अवैध रूप से परिवहन पर कहा कि किसी भी कीमत पर अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं होना चाहिए. अनफिट डंपरों को जब्त कर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने इसीएल प्रबंधन को अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं करने को जरूरी दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कोयला ढुलाई में लगे सभी डंपरों की सूची परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर वाहन फिटनेस जांच करवाने एवं फिटनेस प्रतिवेदन उन्हें देने के लिए निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आवश्यकतानुसार रोड साइनेज, रंबल स्ट्रिप लगाएं उपायुक्त ने अनाधिकृत बंपरों के बारे में जानकारी ली. जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अन ऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) को अविलंब हटाने का निर्देश दिया. कहा कि जिन स्थानों पर बंपर बनाए गए हैं, उसे विजिबल बनाने के लिए रंगें. ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करते हुए साइनेज एवं रंबल स्ट्रिप आदि लगाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके. उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज-एडीबी रोड, मिहिजाम-जामताड़ा-दुमका पथ, नाला-दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक के लिए नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया. हिट एंड रन के मामलों का शीघ्र करें निष्पादन उपायुक्त ने हिट एंड रन से संबंधित 14 लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा आइआरएडी से संबंधित जिलांतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा सीएचसी से समन्वय स्थापित कर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola