नारायणपुर में चला विशेष वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में चला विशेष वाहन जांच अभियान

नारायणपुर. अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर नारायणपुर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

नारायणपुर. अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर नारायणपुर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में ब्लॉक मोड़, दलदला, थाना मोड़, लोहारंगी में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग की बारीकी से जांच की गयी. बिना हेलमेट पाए गये कई बाइक चालकों को थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया की जा रही थी. वहीं दर्जनों बाइकें भी जब्त की गयी. पुलिस ने वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके. थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार का विशेष वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों को भी नियंत्रित किया जा सके.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola