बेटे की निकली बारात तो घर पर करंट से मां की हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
बेटे की निकली बारात तो घर पर करंट से मां की हो गयी मौत

मामला बांकुडीह गांव का है, जहां एक ओर बेटे की बारात निकली, तो दूसरी ओर मां की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामला बांकुडीह गांव का है, जहां एक ओर बेटे की बारात निकली, तो दूसरी ओर मां की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात्रि की है. जानकारी के अनुसार बांकुडीह निवासी शंकर मंडल के बेटे की शादी समारोह थी. शुक्रवार की देर शाम सभी लोग बरात के लिए निकल गये. देर रात्रि शंकर मंडल की पत्नी पार्वती देवी (35) अपने घर के आंगन में बिजली के तार के संपर्क में आ गयी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया. शादी का उत्सव गम में बदल गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शनिवार की सुबह इस घटना की सूचना नारायणपुर थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस बांकुडीह गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव को अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola