100 से ज्यादा विद्यालयों का किया गया सोशल ऑडिट

Updated:
विज्ञापन
100 से ज्यादा विद्यालयों का किया गया सोशल ऑडिट

नारायणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को 100 से अधिक विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का सामाजिक अंकेक्षण हुआ.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को 100 से अधिक विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) की सामाजिक अंकेक्षण हुआ. अंकेक्षकों ने पिछले वित्तीय वर्ष एवं चालू वर्ष के आय-व्यय की विस्तृत जांच की. विद्यालयों को प्राप्त राशि, उसके उपयोग, रख-रखाव, शैक्षणिक मद में खर्च धनराशि की समीक्षा की गयी. इस दौरान बीइइओ सरखेल मरांडी, बीपीओ अनामिका हांसदा और लेखापाल दिनेश कुमार मौजूद रहे. एसएमसी प्रतिनिधियों को विद्यालय विकास से जुड़ी सभी वित्तीय गतिविधियों का सही से अभिलेखन करने की सलाह दी. अंकेक्षण के दौरान यह भी जोर दिया गया कि विद्यालय प्रबंधन समितियां समय-समय पर अपनी बैठक करे. निर्णयों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola