आरएसएस ने गोरायनाला में किया पथ संचलन

जामताड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला गांव में शनिवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला गांव में शनिवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और शस्त्र पूजन से हुई. स्वयंसेवकों ने चरखापहाड़ी से गोरायनाला मोड़ होते हुए ढ़ेकीपाड़ा तक अनुशासित कदमताल करते हुए पथ संचलन किया. लगातार हो रही बारिश भी उनके उत्साह को रोक नहीं सका. आरएसएस अपने स्थापना के 100वें वर्ष में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र भक्ति की भावना को और प्रबल बनाना है. मौके पर ग्रामीण कार्यवाह मिथुन मंडल, पालक अधिकारी, परिचय मंडल, शहरडाल मुखिया सह संघ संचालक सुखेंद्र टुडू, पूर्व जिला संघ चालक मिथलेश ओझा, सक्रिय सदस्य शीतल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










