जामताड़ा में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा, 48 घंटे का अल्टीमेटम; नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जामताड़ा नगर पंचायत ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समय सीमा खत्म होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान, शेड, बांस-बल्ली, गुमटी, ठेला-खोमचा आदि लगाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. नगर पंचायत की ओर से जारी आम सूचना में कहा गया है कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के अंदर सड़क किनारे से अस्थायी दुकान एवं अन्य अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola