शिक्षकों की 11 मांगों पर गूंजी आवाज, झारोटेफ ने बदली जिला टीम; राजेश यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक के मौके पर शिक्षक गण | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में झारोटेफ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। राजेश कुमार यादव अध्यक्ष और अभिजीत प्रकाश झा महासचिव चुने गए। शिक्षकों ने अपनी मांगों को दोहराया।
जामताड़ा: जेबीसी विद्यालय में रविवार को झारोटेफ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं विभिन्न प्रखंडों की कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गयी. शिक्षकों ने सुनिश्चित वित्तीय उन्नयन, शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठायी. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठित एवं लोकतांत्रिक प्रयास से ही संभव है.
बैठक में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष, अभिजीत प्रकाश झा को महासचिव और नागेंद्र नाथ को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कृष्ण कांत घोष, प्रणब भारती, झंटू मांझी, विकी चौधरी एवं प्रकाश पान को उपाध्यक्ष बनाया गया. कृष्ण चंद्र तुरी, सुरेश कुमार, सुजय कुमार घोष, चंचल चौबे एवं परवेज आलम को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी. रणधीर पांडे को प्रचार-प्रसार प्रभारी और इमामुल खान को प्रवक्ता बनाया गया. मुख्य अतिथि इमोन दास गुप्ता ने शिक्षक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










