राजद कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 17 Feb 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

राजद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि मनाई.

विज्ञापन

मिहिजाम. राजद ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राजद व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बजाज भी मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का योगदान देशवासियों के लिए अमूल्य है. उन्होंने हमेशा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया था. प्रत्येक वर्ष हम कर्पूरी की पुण्यतिथि मनाते हैं और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करते हैं. वहीं राजद ने सदस्यता अभियान भी चलाया. मौके पर गुडू यादव, अखिलेश सिंह, उमा यादव, पप्पू यादव, उत्तम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, डब्ल्यू यादव, भारत यादव, अरविंद राम, चंदन यादव, रामबालक यादव, रामलाल यादव, गोपी पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola