सुपायडीह में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन

Updated at : 10 Feb 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
सुपायडीह में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन

सुपायडीह में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा सुपायडीह पंचायत में सोमवार को सदस्यता अभियान के तहत पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. झामुमो के संयोजक मंडली के सदस्य रवींद्रनाथ दुबे, अशोक मंडल व आनंद टुडू उपस्थित रहे. रवींद्रनाथ दुबे ने कहा कि यह पुनर्गठन पार्टी की शक्ति को मजबूत करने का एक अहम कदम है. इसके माध्यम से पार्टी के जनाधार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा. मौके पर सुपायडीह पंचायत के झामुमो पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्मल मुर्मू को चुना गया, जबकि सचिव के रूप में अनिल कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष राजेन राणा, उपाध्यक्ष साहेब खान, दिलू मरांडी, सरजन हेंब्रम, राजेंद्र टुडू, संगठन सचिव गौतम बाउरी, संगठन उपसचिव मंटू मियां, अनिल हेंब्रम, नरसिंह मरांडी, लखन मंडल, जावेद अंसारी को चुना गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, लखींद्र मुर्मू, गौतम बाउरी, सादिक अंसारी, मंटू मियां, निर्मल मुर्मू, बबीता टुडू, राजेंद्र टुडू, ताहिर अंसारी, साधन महतो, शिबू सोरेन, आशीष किस्कू, ललित बाउरी, राजन राणा, संदीप बाउरी, अजय यादव, सोनदेव हेंब्रम, शिलाजीत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola