फूलों की होली के साथ ही रामकथा का समापन

Updated at : 01 Mar 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
फूलों की होली के साथ ही रामकथा का समापन

गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय रामकथा का शनिवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय रामकथा का शनिवार को समापन हो गया. इस अवसर पर शहर के पुरुष व महिलाओं ने महाराज अंकित जी के सानिध्य में राधा रानी के साथ नाच गान के बाद फूलों की होली खेली. इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाभंडारे का भी आनंद उठाया. इस दौरान पूरा गांधी मैदान राम मय हो गया. महिलाएं मंच पर चढ़कर राधा रानी के साथ ठुमके लगायी व होली खेली. मौके पर आयोजन समिति के संयोजक सह मुख्य यजमान तरुण गुप्ता ने पत्नी आशा गुप्ता के साथ ठुमके लगाए और फूलों की होली खेली. अंकित महाराज जी ने उपस्थित महिलाओं के ऊपर फूलों की बरसात करके वातावरण को बरसाना की होली की तरह बना दिया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, नृत्य गोपाल सिंह, प्रभु मंडल, रमेश राउत, सुजीत मित्र, राकेश रवानी, मनोज बजाज, अरुण चौधरी, मिथुन गुप्ता, टिंकू शाह, राकेश गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola