ePaper

हनुमान मंदिर में राम-जानकी विवाह महोत्सव शुरू

Updated at : 25 Nov 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में राम-जानकी विवाह महोत्सव शुरू

जामताड़ा. विवाह पंचमी पर बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय राम विवाह महोत्सव शुरू हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. विवाह पंचमी पर बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय राम विवाह महोत्सव शुरू हुआ. मंदिर के पुजारी संजय पांडे व विकास पांडे ने बताया कि विवाह पंचमी के प्रथम दिन षोडशोपचार विधि से बेदी व राम-जानकी विवाह पूजन करवाया गया. पूजन के साथ ही 24 घंटे का अखंड हरे राम कीर्तन, रामायण पाठ प्रारंभ हो गया. फूल प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गयी. रात्रि में भजन किया गया. कहा कि दूसरे दिन बुधवार को मंदिर में पूजा के बाद हवन और भंडारे का आयोजन होगा. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola