पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

नारायणपुर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व पृथ्वी दिवस पर डालसा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ. उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना था. डालसा सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएलवी मो महफूज आलम ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के कम उपयोग, पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया. प्रधानाध्यापक वाल्मीकि कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा भविष्य सुरक्षित हो सकता है. इसमें बच्चों की भूमिका सबसे अहम है. मौके पर पीएलवी शहादत अली सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola