प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविकांत शर्मा को किया सम्मानित

Updated at : 17 Aug 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविकांत शर्मा को किया सम्मानित

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई में कार्यालय सचिव के पद पर कार्यरत रविकांत शर्मा को उपसमाहर्ता पद पर उत्तीर्णता होने पर बधाई दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछांद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई में कार्यालय सचिव के पद पर कार्यरत रविकांत शर्मा को उपसमाहर्ता पद पर उत्तीर्णता होने पर बधाई दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछांद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. राज्य उपाध्यक्ष वाल्मीकि कुमार ने रविकांत शर्मा को सम्मानित किया. भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी. संघ को कभी नहीं भूलने की बात कही. कहा कि वर्तमान में गढ़वा जिले में प्रशिक्षु उपसमाहर्ता पद पर रविकांत शर्मा योगदान देंगे, तो वहां भी प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य स्वागत के लिए तत्पर मिलेंगे. उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि जब कभी अपने आवास जामताड़ा आयें, तो पूर्व की भांति सभी शिक्षक स्नेह बाटेंगे. मौके पर जिला महासचिव हरि प्रसाद राम, संगठन मंत्री द्वारिका राम, वरीय उपाध्यक्ष राकेश कांत रोशन, संजय प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, राजेश कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता दिनेश करमाली, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola