पुलिस ने सोरेनपाड़ा में की छापेमारी, छह टन कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने सोरेनपाड़ा में की छापेमारी, छह टन कोयला जब्त

बिंदापाथर. पुलिस ने सोरेनपाड़ा में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. पुलिस ने सोरेनपाड़ा में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई बिंदापाथर पुलिस, इसीएल सुरक्षा बल और सीआइएसएफ के संयुक्त सहयोग से की गयी. पुलिस ने लगभग छह टन अवैध कोयला बरामद किया. मौके से तीन साइकिल भी जब्त किया, जिसका उपयोग कोयला ढुलाई में किया जा रहा था. पुलिस को सोरेनपाड़ा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार की शिकायतें मिल रही थी. इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया. छापेमारी के दौरान कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गये, हालांकि उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. जब्त कोयले को ईसीएल प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है. बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola