ePaper

मिहिजाम पुलिस ने चिपकाया कुर्की जब्ती का इश्तेहार

Updated at : 10 May 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम पुलिस ने चिपकाया कुर्की जब्ती का इश्तेहार

मिहिजाम. बाजरापाड़ा निवासी वाहन चालक गाजून अंसारी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा है.

विज्ञापन

मिहिजाम. बाजरापाड़ा निवासी वाहन चालक गाजून अंसारी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा है. मिहिजाम पुलिस ने शनिवार को अदालत के निर्देश पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है. गाजून अंसारी पर लकड़ी तस्करी के दौरान वन कर्मियों पर हमला करने का आरोप है. इस मामले में वन विभाग ने कांड संख्या 27/22 के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि गाजून अंसारी को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. वह तब से फरार चल रहा है. अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने शनिवार को ढोल-नगाड़े के साथ गाजून अंसारी के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है. कहा कि यदि गाजून अदालत में आत्मसमर्पण कर देता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई बच सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola