पुलिस ने बुलेट छिनतई के आरोपी को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने बुलेट छिनतई के आरोपी को लिया हिरासत में

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह मोड़ से 31 अगस्त को छीने गये बुलेट को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह मोड़ से 31 अगस्त को छीने गये बुलेट को पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बुलेट लेकर एक युवक करमाटांड़ बाजार खरीदारी करने आया था. इसी क्रम में कुछ लोगों की नजर उस बुलेट पर पड़ी. उन लोगों ने तुरंत बुलेट मालिक को खबर दी और बुलेट सहित उस युवक को पकड़ लिया. लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बुलेट को जब्त कर व युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गये. बता दें कि 31 अगस्त की रात्रि अपराधियों ने बंदूक के बल पर धरूवाडीह के अशोक मंडल से बुलेट छिन लिया था. अशोक मंडल ने करमाटांड़ थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद बदमाश अलगचुंआ- शीतलपुर भीठरा की ओर फरार हो गाय था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola