ePaper

पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 09 Aug 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आशाडीह और देवालबाड़ी गांव से चार वारंटी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आशाडीह गांव के बकरीद अंसारी, रजाउल अंसारी, सज्जाद अंसारी तथा देवालबाड़ी गांव से बैद्यनाथ कुमार दास को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के आशाडीह और देवालबाड़ी गांव से चार वारंटी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आशाडीह गांव के बकरीद अंसारी, रजाउल अंसारी, सज्जाद अंसारी तथा देवालबाड़ी गांव से बैद्यनाथ कुमार दास को गिरफ्तार किया था. ये सभी मारपीट सहित अन्य मामले में अभियुक्त हैं. वहीं गवाही में उपस्थित नहीं होने को लेकर भी वारंटी हैं. कोर्ट के निर्देश के बाद भी ये वारंटी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. इस कारण स्थानीय पुलिस ने थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता के निर्देश पर इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola