लोगों ने घर से भागी लड़की को महिला थाने को सौंपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 9:16 PM
हावड़ा से भाग कर दिल्ली जा रही एक लड़की को जामताड़ा में अकेला देखकर लोगों ने पूछताछ के बाद जामताड़ा पुलिस के जिम्मे कर दिया.
जामताड़ा. हावड़ा से भाग कर दिल्ली जा रही एक लड़की को जामताड़ा में अकेला देखकर लोगों ने पूछताछ के बाद जामताड़ा पुलिस के जिम्मे कर दिया. बताया जाता है कि सोमवार की शाम बारिश में भींग कर एक लड़की स्टेशन रोड से जा रही थी. इसी क्रम में स्टेशन रोड में एक घर में भींगा कपड़ा बदलने की बात कह कर लड़की रुक गयी. इस दौरान महिलाओं ने लड़की से घर के बारे में पूछताछ की तो लड़की ने मुर्शीबाद बताया. उसके साथ एक युवक होने की बात सामने आयी, लेकिन जब लड़की के मोबाइल से युवक से लोगों ने बातचीत की तो वह अनाकानी करने लगा. इसके बाद लोगों को इसकी सूचना लड़की के मोबाइल से उनके परिजनों को दी. परिजनों ने बताया कि उसकी खोजबीन की जा रही है. वह घर से भाग कर कहीं जा रही थीं. परिजनों ने जल्द जामताड़ा आकर उसे ले जाने की बात कही. इसके बाद लोगों ने महिला थाने को सुचित कर लड़की को सौंप दिया. लड़की के पास हावड़ा से दिल्ली का टिकट भी है. रेलवे की ओर से फाइन भी किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










