अभिभावक बच्चे-बच्चियों को मोबाइल दें, पर रखें निगरानी : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
अभिभावक बच्चे-बच्चियों को मोबाइल दें, पर रखें निगरानी : थाना प्रभारी

नारायणपुर. प्रखंड अंतर्गत पोस्ता पंचायत के पतरोडीह गांव में सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव और थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में कम्युनिटी आउटरिच प्रोग्राम चलाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड अंतर्गत पोस्ता पंचायत के पतरोडीह गांव में सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव और थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में कम्युनिटी आउटरिच प्रोग्राम चलाया गया. कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग सहित महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को बर्बाद कर देता है. नशा के कारण ही कई बार बसा बसाया घर उजड़ जाता है. डायन बिसाही कह किसी को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए. यह अंधविश्वास है और सामाजिक बुराई के अंतर्गत आता है. हमें इसे पूरी तरह से नकारना चाहिए. डायन नामक चीज होती ही नहीं है. कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अगर मोबाइल देते हैं तो उसकी निगरानी जरूर करें. आपके बच्चे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी होनी बहुत जरूरी है. क्योंकि मोबाइल के जरिए कई बार बच्चे नियम विरुद्ध कार्य कर देते हैं. कई बार सोशल मीडिया की दोस्ती भी घातक होती है. इसी दोस्ती का कारण कई बार युवक-युवती अपराध के दलदल में फंस जाते हैं. इसी कारण से प्रेम प्रसंग के मामलों में अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ती है. अभिभावक अंडर एज के बच्चों को बाइक चलाने के लिए नहीं दें. इससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें. पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हेलमेट पहने. स्पीड में बाइक का परिचालन नहीं करें. कहा कि बाल शोषण, महिला उत्पीड़न आदि सामाजिक बुराई के साथ-साथ कानूनी अपराध है. इसमें सजा का भी प्रावधान है. साइबर अपराध के दलदल में कई युवा फंस जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. पढ़ाई लिखाई करनी चाहिए. पढ़ लिखकर अच्छा नाम और पैसा दोनों प्राप्त कर सकते हैं. अपराधी एक न एक दिन सलाखों के पीछे होते ही हैं. मौके पर मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola