ePaper

हाथरस की घटना बेहद दुखदायी, यूपी सरकार दे इस्तीफा : पूर्व सांसद

Updated at : 05 Jul 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
हाथरस की घटना बेहद दुखदायी, यूपी सरकार दे इस्तीफा : पूर्व सांसद

यूपी के हाथरस में भगदड़ के दौरान 123 लोग बेवजह काल के गाल में समा गये.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को देश और प्रदेश के विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं है. इसी का परिणाम है कि यूपी के हाथरस में भगदड़ के दौरान 123 लोग बेवजह काल के गाल में समा गये. इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह से यूपी की योगी सरकार जिम्मेवार है. वहां सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था होती तो आज इतने बेकसूर लोगों की जान नहीं जाती. नैतिकता के आधार पर यूपी की योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. उक्त बातें गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने अपने जामताड़ा स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहीं. पूर्व सांसद ने कहा कि हाथरस की यह घटना बेहद दुखदायी है और पूरा देश इससे मर्माहत हुआ है. सरकार को ऐसे आडंबरी बाबाओं पर रोक लगाना चाहिए. ऐसे बाबाओं के चक्कर में आकर देशभर के लाखों लोग रोजाना झूठे आडंबर में फंस रहे हैं. अपना समय के साथ धन भी बर्बाद कर रहे हैं. मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता इरशादुल हक आरसी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola