एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मनाया पोषण पखवारा

Updated:
विज्ञापन
एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मनाया पोषण पखवारा

जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक की ओर से शनिवार को पोषण – पखवारा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक की ओर से शनिवार को पोषण – पखवारा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो कौशल की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. एनएसएस-वन के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ काकोली गोराई ने स्वयंसेवकों-सेविकाओं को एनएसएस के कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया. कहा कि केवल गोद लिए गांववालों को ही नहीं, अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक कर सकें. प्राचार्य ने कहा कि समाज को जागरूक करने में आपकी अहम भूमिका है. डॉ काकोली गोराई के नेतृत्व में स्वयंसेवकों-सेविकाओं ने बेना गांव में जागरुकता अभियान चलाया. खान-पान, गर्भवती महिला की देर की देखभाल, नवजात व छोटे बच्चों के भोजन, शारीरिक विकास से संबंधित पूछताछ कर उन्हें उचित सलाह दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola