ड्यूटी पर पहुंचे नाइट गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने कोर्ट रोड किया जाम

Updated:
विज्ञापन
ड्यूटी पर पहुंचे नाइट गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने कोर्ट रोड किया जाम

अपार्टमेंट कर्मियों ने बताया कि लखन महतो बेहद व्यवहार कुशल व्यक्ति थे और किसी प्रकार के नशे की लत भी नहीं थी.

विज्ञापन

जामताड़ा. कोर्ट रोड स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में कार्यरत नाइट गार्ड की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार को करीब तीन घंटे तक कोर्ट रोड को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक नाइट गार्ड शनिवार की शाम को अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन रविवार की सुबह उनका शव मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए. मृतक जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद निवासी लखन महतो थे. बताया जाता है कि लखन महतो उक्त निर्माणाधीन अपार्टमेंट में शुरू से ही नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे. अन्य कर्मियों के अनुसार, वे प्रतिदिन सुबह करीब 7 बजे अपने घर लौट जाते थे, लेकिन रविवार की सुबह काफी देर तक जब वे नहीं उठे तो साथी कर्मी उन्हें देखने पहुंचे. अन्य कर्मियों ने बताया कि लखन महतो की हालत नाजुक देख तुरंत एंबुलेंस मंगायी गयी और उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अपार्टमेंट कर्मियों ने बताया कि लखन महतो बेहद व्यवहार कुशल व्यक्ति थे और किसी प्रकार के नशे की लत भी नहीं थी. उनकी अचानक हुई मौत से सभी लोग स्तब्ध हैं. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. परिजनों ने शव को अपार्टमेंट के सामने कोर्ट रोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. देखते ही देखते सड़क पर लंबे वाहनों की कतार लग गयी. मौके पर सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो एवं साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत चलने के बाद अपार्टमेंट मालिक संजय पाहन ने उचित सहायता देने का आश्वासन दिया. बातचीत के बाद तीन लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी, जिसमें एक लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये चेक के माध्यम से परिजनों को दिए गए. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola