जामताड़ा के नारायणपुर में समीक्षा बैठक आयोजित, टीकाकरण काम में तेजी लाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
jamtara news

नारायणपुर में समीक्षा बैठक

Jamtara News: जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मासिक समीक्षा बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की समीक्षा की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. 

टीकाकरण सुस्ती पर सख्त रुख

बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एएनएम को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में टीकाकरण काम में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है और इसमें लापरवाही करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी. सभी एएनएम को अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया. 

संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर जोर

संस्थागत प्रसव को लेकर भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित करें. इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव से जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, साथ ही सरकार द्वारा आर्थिक लाभ भी दिया जाता है. 

एचपीवी टीकाकरण पर चर्चा

बैठक में वर्तमान में संचालित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की गई. डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशि भूषण कुमार ने बताया कि अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और स्कूलों में शिक्षकों के सहयोग से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह टीका किशोरियों के लिए बेहद जरूरी है, जिससे वे गर्भाशय मुख कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकती हैं. बैठक में बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, लेखा प्रबंधक मुकेश कुमार मौर्य सहित विभिन्न केंद्रों की एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola