ePaper

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नमो योग प्रतियोगिता संपन्न

Updated at : 09 Nov 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नमो योग प्रतियोगिता संपन्न

योग प्रतियोगिता में जिले से 165 योग खिलाड़ी ने अपनी योग की कला कौशल को प्रदर्शित किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. नगर स्थित माय छोटा प्ले स्कूल आजादपाड़ा में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नमो योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य योग एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य दीपक दुबे, जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ भास्कर चांद, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज कुमार पासवान, सौगत माहता, रौनक राज एवं रूपा तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. योग प्रतियोगिता में जिले से 165 योग खिलाड़ी ने अपनी योग की कला कौशल को प्रदर्शित किया. प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों के नाम : अंडर- 8 बालक वर्ग में मयंक राज ने स्वर्ण पदक, श्रेयांश मंडल ने रजत पदक व मृदुल कांत पांडे ने कांस्य पदक हासिल किया. अंडर- 8 बालिका वर्ग में श्री मंडल ने स्वर्ण पदक, कुमारी आशा ने रजत पदक व ब्यूटी मंडल ने कांस्य पदक पाया. अंडर-12 बालक वर्ग में केशव रवानी ने स्वर्ण पदक, शुभम दास ने रजत पदक और राहुल मरांडी ने कांस्य पदक हासिल किया. अंडर-12 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक, पलक रक्षित ने रजत पदक व श्रद्धा संस्कृति ने कांस्य पदक पाया. अंडर-15 बालक वर्ग में रंजन मंडल ने स्वर्ण, आर्य माझी ने रजत और देवव्रत मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया. अंडर-15 बालिका वर्ग में शिक्षा सिद्धि ने स्वर्ण पदक, प्राची गुप्ता ने रजत पदक, किरण हेंब्रम कांस्य पदक पाया. अंडर- 17 बालक वर्ग सलामत अंसारी स्वर्ण पदक, रमन कुमार रजत पदक, गोविंद मंडल कांस्य पदक. अंडर- 17 बालिका वर्ग में दिया दत्त स्वर्ण पदक, रिया कुमारी यादव रजत पदक, महक प्रवीण कांस्य पदक. पुरुष वर्ग में सोमनाथ दत्ता स्वर्ण पदक, शिवराम मुर्मू रजत पदक, सुभदीप सरकार कांस्य पदक. महिला वर्ग में नीलम देवी स्वर्ण पदक, रितु गोराय रजत पदक, किरण कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. सभी सफल खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्तिपत्र मेडल एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola