नपं कर्मियों ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

Updated at : 31 Aug 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Parents Demand TC After Misbehavior Incident

झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर पंचायत जामताड़ा के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गये हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर पंचायत जामताड़ा के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गये हैं. इससे नगर पंचायत कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है. इन कर्मचारियों ने अपने छह सूत्री मांगों पर पहल नहीं किये जाने की स्थिति में हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया है. इन कर्मियों की माने तो जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, वे लोग हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रखेंगे. इस दौरान कर्मियों ने अपने संघ और संगठन की एकता के नारे लगाये. इनकी मुख्य मांगों में नियमितीकरण, नगर निकाय के कर्मियों के वेतन/मानदेय के लिए सरकार की ओर से शत-प्रतिशत आवंटन निर्गत करने, सेवानिवृत्ति के बाद तमाम तरह का सेवानिवृत्ति लाभ सरकार की ओर से देने, निकाय एवं निगम के उच्च पदों में से ही पदोन्नति प्रदान करने, आउटसोर्सिंग का भुगतान सरकार की ओर से अपने स्तर से करने, निकाय कर्मियों को जीवन बीमा का लाभ दिए जाने की मांग शामिल है. नपं जामताड़ा के कर्मी सौरभ झा ने कहा कि कई ऐसे कर्मी हैं जो 20 साल, 15 साल, 10 साल व पांच साल से अधिक से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, परंतु इसके बाद भी किसी का नियमितीकरण नहीं किया गया है. कर्मी अपने जीवन का गोल्डन समय विभाग को देता है. परंतु उसके भविष्य की चिंता किसी को भी नहीं है. इसलिए वे लोग सर्वप्रथम नियमितीकरण की मांग करते हैं. इस बिंदुओं पर जब तक विचार भी किया नहीं जाता है तब तक वे लोग अपना कामकाज बंद रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola