वाद-विवाद प्रतियोगिता में नफीस व जीसान ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में नफीस व जीसान ने मारी बाजी

नारायणपुर. संविधान फेलोशिप के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह-वन में मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. संविधान फेलोशिप के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह-वन में मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को डॉ भीमराव आंबेडकर के बारे में याद दिलाना जिससे अपने अधिकार पर समझ बना सकें. इस दौरान सहायक शिक्षक मो आजाद अंसारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजहरुद्दीन अंसारी समेत अभिभावकगण मौजूद रहे. छात्र छात्राओं ने क्विज में हिस्सा लिया, जिसमें नफीस अंसारी, जीसान अंसारी, रहीना खातून, उमर फारूक, इरफान अंसारी, ओमेरा नाज, गुलशन खातून, आरिफा शबनम, सहिता परवीन, जिमसेन आरा ने प्रश्न का सही सही उत्तर दिया. सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के अध्यक्ष और अभिभावकों ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola