भागाबांध गांव में पेड़ से टकराने से बाइक सवार की मौत, चार जख्मी

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई.
नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाएं प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना हुई. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये. पहली घटना मंगलवार देर रात की है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव के समीप एक बाइक सवार युवक पेड़ से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कारमोई गांव निवासी किशोर मुर्मू (17) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था. इसी दौरान भागाबांध गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. वहीं दूसरी घटना गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के बरियारपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह हुई, जहां बाइक और ऑटो की टक्कर में जामताड़ा के बाइक चालक शिशुलाल हेंब्रम (31 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. साथ ही ऑटो में सवार रंजीत दास (27 वर्ष), आर्यन दास (8 वर्ष) और फूलकुमारी दास (35 वर्ष) भी घायल हो गये. घटना के बाद पोस्ता पंचायत के मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम, दिघारी मुखिया बबलू किस्कू एवं अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया. वहां गंभीर रूप से घायल शिशुलाल हेंब्रम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को भी उपचार के बाद हायर सेंटर भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी. इधर, पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




