बिजली उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर किया गया अपडेड

मिहिजाम. अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय मिहिजाम में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया.
मिहिजाम. अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय मिहिजाम में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया. शिविर में एसी दुमका गोपाल प्रसाद वर्णवाल मौजूद थे. शिविर में मोबाइल नंबर विद्युत विभाग के डाटाबेस में अपडेट करने के लिए 21 उपभोक्ताओं ने आवेदन दिया. एसी गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि विद्युत कार्यालय मिहिजाम सहित अन्य में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को डेटाबेस में अपलोड किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को अपनी बिल विपत्र की जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल सके. बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने पर कई प्रकार की परेशानी से राहत मिलेगी. इससे उपभोक्ताओं को विपत्र मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










