मनरेगाकर्मियों की हड़ताल 18 दिनों से जारी, दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 8:05 PM
मनरेगाकर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को 18वें दिन हड़ताल पर डटे हैं.
जामताड़ा. मनरेगाकर्मी अपनी सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार के 18वें दिन हड़ताल पर डटे रहे. समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे. मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार अपना वादा निभाने में असमर्थ है. यह सरकार मनरेगाकर्मियों को स्थाई करने का इच्छुक नहीं है, और न ही ग्रेड पे ही देना चाहती है. झामुमो सरकार को कांग्रेस पार्टी अपना समर्थन देकर बेवकूफी का काम किया है. कांग्रेस पार्टी अगर अपने दम पर चुनाव लड़ती तो मनरेगा कर्मियों से किए गए वादे को अवश्य पूरी करती. विधानसभा चुनाव कांग्रेस झारखंड में अपने बल पर चुनाव लड़ती है तो मनरेगा कर्मी का सहयोग अवश्य रहेगा. कांग्रेस की सरकार बनाने में मनरेगा संघ का समर्थन रहेगा. मौके पर कई मनरेगाकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










