मंत्री ने मृतक के परिजन को दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने मृतक के परिजन को दी आर्थिक मदद

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुआं गांव पहुंचे, जहां लंबी बीमारी से अख्तर अंसारी (45) का निधन हो गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुआं गांव पहुंचे, जहां लंबी बीमारी से अख्तर अंसारी (45) का निधन हो गया. मंत्री ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने अपनी ओर से परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया. मंत्री ने कहा मैं अख्तर अंसारी को वापस तो नहीं ला सकता, लेकिन उनके परिवार के लिए सहारा जरूर बन सकता हूं. उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की पूरी जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा. यह सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि मेरा फर्ज है. इधर घटना को लेकर पूरा गांव शोक में डूबा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola