ePaper

मंत्री ने गुंदलीपहाड़ी में 11 सड़कों का किया शिलान्यास

Updated at : 26 Apr 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री ने गुंदलीपहाड़ी में 11 सड़कों का किया शिलान्यास

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा विस क्षेत्र के 11 सड़कों का सामूहिक रूप से शिलान्यास रानीडीह में किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा विस क्षेत्र के 11 सड़कों का सामूहिक रूप से शिलान्यास रानीडीह में किया. 10 महत्वपूर्ण सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी. मंत्री ने कहा कि ये सड़कें आदिवासी, दलित एवं अन्य बहुल्य क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं, जिनकी वर्षों से मांग की जा रही थी. करोड़ों की लागत से बनने वाली ये सड़कें क्षेत्र के विकास की एक नई इबारत लिखेंगी. कहा अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी जात-पात का भेदभाव नहीं किया. मैंने हर समुदाय के लोगों को बराबर सम्मान दिया और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है. मौके पर जियाउल हक उर्फ टार्जन, मुखिया रविंदर मुर्मू, मुखिया जोसेफ हेम्ब्रम, जलधार मरांडी, उज्ज्वल मंडल, रघु गोस्वामी, संजीत हेम्ब्रम, निशापति हांसदा, सिद्धेश्वर मुर्मू, बीरबल अंसारी, ठाकुर बासकी, किशन महतो, बबलू टुडू, अलीम अंसारी, इस्माइल अंसारी सहित अन्य थे. इन सड़कों का किया शिलान्यास – 1. देवलबाड़ी मोड़ पाबिया वाया आरआरबी कैम्प झिलुवा उदयपुर तक (8.300 किमी) 2. पिंडारी से खूंटबांध तक (3.200 किमी) 3. मंझलाडीह से अहारडीह तक (2.700 किमी) 4. ईरिकिया से सकलपुर तक (2.500 किमी) 5. भैयाडीह से शिवपुर तक (1.800 किमी) 6. दुलाडीह से तिलाबानी तक (4.700 किमी) 7. मिरगा से पातारडीह तक (0.900 किमी) 8. पोस्ता से ढाबाटांड़ तक (1.675 किमी) 9. तरणी से सुखजोड़ा तक (3.100 किमी) 10. गुंदलीपहाड़ी से पर्वतपुर तक (2.300 किमी) 11. श्यामपुर से सिलदाहा तक (1.000 किमी)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola