चितरंजन में रुकी रही कई ट्रेनें, परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन
चितरंजन में रुकी रही कई ट्रेनें, परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी रहे परेशान

मिहिजाम में कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन के कारण चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात बाधित रहा। दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से हावड़ा-पटना वंदे भारत और आसनसोल-गांधी धाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चित्तरंजन पर रुकीं, जिससे यात्री और परीक्षार्थी प्रभावित हुए। कुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा और कुडमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लेकर जामताड़ा-चित्तरंजन मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर आवागमन रोका। इस आंदोलन के कारण चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. कुड़मी समाज के रेल टेका डहर छेका आंदोलन के कारण चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात बाधित रहा. दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से हावड़ा-पटना वंदे भारत (22330) और आसनसोल-गांधी धाम एक्सप्रेस (19438) सहित कई ट्रेनें चित्तरंजन स्टेशन पर रुकी रहीं. यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे परीक्षा देने जा रहे कई छात्र भी प्रभावित हुए. अनुसूचित जनजाति का दर्जा और कुडमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारियों ने जामताड़ा-चित्तरंजन मार्ग पर बेवा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर आवागमन बाधित किया. आंदोलन के मद्देनजर चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola