ePaper

जिले में चल रहे ई केवायसी पखवारा को बनायें सफल : डीसी

Updated at : 26 Mar 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में चल रहे ई केवायसी पखवारा को बनायें सफल : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाय सभागार में आपूर्ति विभाग की ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाय सभागार में आपूर्ति विभाग की ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ डीसी कुमुद सहाय, जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, डीएसओ राजशेखर संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी दी गयी और ई केवायसी को लेकर चर्चा की गयी. कार्यशाला के बाद डीसी ने दो जागरुकता रथ को रवाना किया. डीसी ने कहा कि आपूर्ति विभाग से संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, इसमें आप सबों की भूमिका अहम है. यह आप लोगों का भी दायित्व है. उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ पहुंचाएं. पहाड़िया जनजाति के शत-प्रतिशत निवासियों को योजनाओं का लाभ देने एवं ई केवायसी कार्य को पूर्ण करने काे कहा. कहा कि विभाग के निर्देश पर ई-केवायसी पखवारा चलाया जा रहा है. सभी डीलर इसे सफलीभूत बनाने में अपना योगदान दें. साथ ही शत प्रतिशत राशन कार्डधारियों को प्रायोरिटी के आधार पर उनका ई केवायसी करवाएं. वहीं जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन ने ई -केवाईसी में सर्वर के कारण आ रही समस्याएं रखीं, जिसे डीसी ने निष्पादन करने की बात कहीं. डीएसओ ने डीलर को संचालित योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मुख्यमंत्री नमक वितरण, दाल वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण, चीनी वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डीएसओ ने ई केवाईसी को लेकर कहा कि जिले में ई- केवाईसी पखवाड़ा में अब तक हुए ई केवाईसी में पीछे है एवं इसका राज्य में 13वाँ रैंक हो गया. शत प्रतिशत कार्ड धारकों का ई केवाईसी करवाएं. 31 मार्च तक सभी राशन कार्ड धारियों का ई -केवाईसी किया जाना है पूर्ण – बताया गया कि सभी राशन कार्डधारियों का आधार नम्बर को संबंधित डीलर के ई -पॉश मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत यूआईडी सीड किया जाना है. आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित की गई है. निर्धारित तिथि के पश्चात् जिन कार्डधारियों का ई केवाईसी और यूआईडी सीडिंग नहीं किया किया जाएगा, वैसे कार्डधारियों का आवंटन भविष्य में बन्द हो जायेगी. अनुरोध कर कहा गया कि सभी पीएचएच/एएवाई एवं ग्रीन कार्डधारी अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्य का नजदीकी डीलर के पास जाकर ई केवाईसी और यूआईडी सीडिंग 31 मार्च तक अनिवार्य रुप से कराएं. मौके पर डीएओ लव कुमार, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, सीओ अविश्वर मुर्मू, पीडीएस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, देव कुमार साव सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola