लेबर यूनियन रेलवे के निजीकरण का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
लेबर यूनियन रेलवे के निजीकरण का किया विरोध

मिहिजाम. चिरेका के श्रमिक संगठन ने शुक्रवार को रेलवे के निजीकरण के खिलाफ गेट मीटिंग की.

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका के श्रमिक संगठन ने शुक्रवार को रेलवे के निजीकरण के खिलाफ गेट मीटिंग की. अध्यक्षता लेबर यूनियन के अध्यक्ष आरएस चौहान ने की. कहा कि श्रमिकों का बडे पैमाने पर शोषण हो रहा है. इसे रोकना है. निजीकरण के खिलाफ बडे स्तर पर आंदोलन की आवश्यकता है. महासचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि भारतीय रेलवे में संकट राष्ट्रीय संसाधनों को कारपोरेट घरानों को सौंपने के कारण हुआ है. उन्होंने प्रकाश डाला कि रेलवे बोर्ड ने उत्पादन इकाईयों की भागीदारी के बगैर महासंघों को मान्यता दे दी है. यह उत्पादन इकाईयों के श्रमिकों के साथ विश्वासघात है. उन्होंने निजीकरण को रोकने, सभी रिक्तियों को पूरा करने, एनपीएस यूपीएस के समाप्त करने, संविदा श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उपाध्यक्ष चिन्मय गुहा ने कहा कि भारतीय रेलवे में सीटू के नेतृत्व में एकजुट आंदोलन की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola