श्रीमद्भागवत कथा काे लेकर निकली कलश यात्रा

नाला. कुलडंगाल गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.
नाला. कुलडंगाल गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इससे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है. आचार्य दामोदर झा के सानिध्य में कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली. नामूपोखर जलाशय से वैदिक रीति-रिवाज के साथ कलश में पवित्र जल संग्रह किया गया. हरिनाम संकीर्तन, मंगल ध्वनि और जयकारा लगाते हुए कलश लेकर कथास्थल पहुंचे. जानकारी हो कि केलेजोड़ा-वीरभूम के कथावाचक सुशील चक्रवर्ती के मुखारविंद से श्री मद्भागवत कथामृत का वर्णन किया जायेगा. व्यवस्थापक जयदेव बाबाजी के अलावा पिउ पाल, राखी दे, सुलेखा राउत, संगीता पाल, सुतपा भंडारी, स्मृति कर, पूजा मंडल, सुरोजित पाल, निशा पाल, पूर्णिमा मंडल शामिल हुईं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










