झामुमो नेता ने जामताड़ा के नये एसपी का किया स्वागत

झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने जामताड़ा के नये पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब का स्वागत किया.
जामताड़ा. झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने जामताड़ा के नये पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब का स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने जामताड़ा की विभिन्न समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. कहा कि जामताड़ा को साइबर अपराधियों ने बदनाम करके रख दिया है. इसलिए साइबर अपराधियों पर लगाम लगायें. साइबर अपराध कम हो, इसके लिए सख्ती से उनसे निबटें, जिससे साइबर अपराधियों को सजा मिले. वहीं बाइक चोरी करने वालों पर भी अंकुश लगाने की बात कही. जामताड़ा में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे. इस दिशा में पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ काम करे. मौके पर मुख्तार अंसारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




