ePaper

झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने हिमंता के बयान पर जतायी आपत्ति

Updated at : 04 Nov 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने हिमंता के बयान पर जतायी आपत्ति

झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने हिमंता विश्वा सरमा के बयान पर आपत्ति जतायी है.

विज्ञापन

नारायणपुर. झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा सिर्फ अपने संकीर्ण सोच ही नहीं प्रकट करता है, बल्कि भाजपा की महिला विरोधी सोच को भी उजागर करता है. झामुमो ने जोबा मांझी, सविता महतो, सीता सोरेन, बेबी देवी, कल्पना सोरेन, महुआ मांझी आदि को मंच दिया. इनको अपना प्रतिनिधि जनता ने चुना है. असम के सीएम व भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने अपने बयान में कहा कि हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को आगे लाकर मेरे घर में झगड़ा करा दिया. क्योंकि उनकी पत्नी भी कह रही कि उन्हें भी नेता बनाओ. इससे न सिर्फ झामुमो व कांग्रेस की कड़ी आपत्ति है, बल्कि कई नारी संगठनों ने भी अपना विरोध जताया है. हिमंता विश्वा सरमा से माफी मांगने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola