ePaper

राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा तीसरे स्थान पर

Updated at : 13 Jul 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा तीसरे स्थान पर

राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा तीसरे स्थान पर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में 11 से 13 जुलाई तक झारखंड खो-खो संघ व चतरा जिला खो-खो संघ द्वारा आयोजित 19वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. टूर्नामेंट में रामगढ़ को हराकर रांची ने खिताब अपने नाम किया. जामताड़ा जिला खो-खो टीम के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर समिति के अध्यक्ष डी डी भंडारी, संत एंथोनी स्कूल के डायरेक्टर चंचल भंडारी, ज्ञान विद्या निकेतन स्कूल के डायरेक्टर श्यामल मंडल, खेल शिक्षक नवीन सिंह एवं खो-खो के सभी खेल प्रेमियों ने बालिका टीम के खिलाड़ी रिया कुमारी, नैंसी सिन्हा, पूजा कुमारी, उर्मिला हांसदा, दीप्ति बास्की, नंदनी सोरेन, कल्पना मुर्मू, रितु मुर्मू, संचित मुर्मू, निखत खातून, लक्ष्मी कुमारी, राधिका सिंह, अनुष्का राज, अन्नू कुमारी, कोयल कुमारी, कोच अनीश रंजन, मैनेजर धारा महतो एवं सचिव नंदन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola