आग से बचाव के तरीकों की लोगों को दें जानकारी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
आग से बचाव के तरीकों की लोगों को दें जानकारी : डीसी

जामताड़ा. जिले में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

तिनिधि, जामताड़ा जिले में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद से मिलकर उन्हें अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैज लगाया. उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग की ओर से किये जा रहे कार्यों की सराहना की. अग्निकांडों से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है. बताया कि जिले में कहीं भी आग लगने की घटना होती है तो जिला अग्निशामक कार्यालय के दूरभाष संख्या 9304953448 एवं डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola