किसान मजबूत होंगे तो देश आगे बढ़ेगा : पूर्व सांसद

Updated at : 28 Jan 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
किसान  मजबूत होंगे तो देश आगे बढ़ेगा : पूर्व सांसद

जामताड़ा में जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा में जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, डीसी कुमुद सहाय, डीडीसी निरंजन कुमार, डीएओ लव कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रिजवान अंसारी, जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद व अन्य अधिकारियों ने मेले में फसल प्रदर्शनी व सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया. कृषि विभाग की ओर से सब्जी और फल की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. किसान मेला में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास, लीड बैंक की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. किसान मजबूत होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा. इसके लिए कृषि विभाग की ओर कई प्रयास किए जा रहे हैं. इसका लाभ उठाने की जरूरत है. जामताड़ा कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. किसान अब कृषि में रुचि ले रहे हैं. कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आवश्य लें. स्वयं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करें. उन्होंने महिलाओं की भागीदारी कृषि क्षेत्र में बढ़ाने पर जोर दिया. कृषि विभाग योजनाओं से लोगों को कराये अवगत : डीसी डीसी कुमुद सहाय ने कहा कि किसान स्टाॅलों के माध्यम से कृषि से संबंधित सभी योजनाओं जानकारी लें. यहां रियायत पर सभी योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही है. कहा कि सरकार सभी किसानों के लिए सहायता को सदैव तत्पर है. आप लोग अपनी अहर्ता के अनुसार योजनाओं का बेहिचक लाभ लें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं. उन्हें योजनाओं का लाभ दें. पूर्व सांसद, डीसी व अन्य ने तीन किसान समूहों के बीच केसीसी ऋण, कृषि उपकरण रोटावेटर, नौका, पशुपालन अंतर्गत गव्य विकास के माध्यम से कई लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया. मौके पर नाला विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola