मां दुर्गा की प्रतिमा सुखन तालाब में विसर्जित

Updated:
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमा सुखन तालाब में विसर्जित

विद्यासागर. करमाटांड़ हटिया प्लॉट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ हटिया प्लॉट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गयी. विसर्जन में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सिंदूर खेलते हुए मां को विदाई दी. विसर्जन जुलूस दुर्गा मंदिर से निकलकर काली मंदिर, गणपत महतो चौक, रेलवे फाटक, सुभाष चौक होते हुए करौं रोड पहुंचा. सुखन तालाब स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचा. पूरे मार्ग में भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ उत्सव का माहौल बनाए रखा. विसर्जन के दौरान समितियों के सदस्यों ने सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा. सुखन तालाब पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई विद्यासागर. करमाटांड़ के गणपत चौक बाजार एवं सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. विसर्जन में पूजा समिति के लोगों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए. जुलूस करमाटांड़ बाजार से कालीमंदिर होते हुए रेल फाटक से सुभाष चौक बाजार होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, बजरंगबली मंदिर तक निकाला गया. इसके बाद विसर्जन सुखन तालाब में किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola