नारायणपुर में बागवानी योजना सिद्ध हो रहा लाभदायक : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में बागवानी योजना सिद्ध हो रहा लाभदायक : डीडीसी

नारायणपुर. डीडीसी निरंजन कुमार ने पबिया और झिलुवा पंचायतों मनरेगा से संचालित बिरसा हरित ग्राम आम की बागवानी योजना का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. डीडीसी निरंजन कुमार ने पबिया और झिलुवा पंचायतों मनरेगा से संचालित बिरसा हरित ग्राम आम की बागवानी योजना का निरीक्षण किया. डीडीसी ने आम की बागवानी में लगे पौधों को देखकर संतुष्टि जाहिर की. कहा कि बागवानी योजना नारायणपुर क्षेत्र में काफी सार्थक सिद्ध हो रही है. आम की फसल अच्छी हुई है. पिछले बार भी आम की फसल अच्छी हुई थी. बागवानी योजना में लाभुकों को बेहतर लाभ ह���आ था. अच्छी प्रजाति के आम के पौधे बागवानी नहीं योजना में दिए जाते हैं. डीसीसी ने बागवानी योजना के लाभुकों से बातचीत की. कहा कि योजना काफी लाभदायक है. इस योजना में निरंतर मेहनत करते रहें. पौधों के सामने घास बढ़ने नहीं दें. घास की निराई निरंतर करते रहे. मजबूत घेरान बनाएं जिससे मवेशी बागवानी के अंदर प्रवेश न करें और पौधे नष्ट ना हो. डीसीसी ने मनरेगा कर्मियों से कहा कि कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से पेयजल की व्यवस्था हो. साथ ही कार्यस्थल के समीप ही छावनी बनी रहे, ताकि गर्मी के दिनों में मजदूरों को परेशानी ना हो. मनरेगा पदाधिकारी और कर्मी निरंतर योजनाओं का निरीक्षण करते रहें. मौके पर बीडीओ मुरली यादव, बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ कुमार अनुराग, जेइ जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, कैलाश कुमार, रवि उरांव, अमित कुमार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola