स्वास्थ्यकर्मी ने फाइलेरिया जांच के लिए लिया ब्लड सैंपल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 10:04 PM
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को गड़जोड़ी गांव में रात्रि रक्त पट्ट सर्वे किया गया.
कुंडहित. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को गड़जोड़ी गांव में रात्रि रक्त पट्ट सर्वे किया गया. कुंडहित सीएचसी की मेडिकल टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिह्नित सात मरीजों के बीच फाइलेरिया किट का वितरण कर उसके इस्तेमाल करने के बारे में जानकरी दी. मेडिकल टीम ने लोगों का नाइट ब्लड सैंपल लेकर संग्रह किया. प्रखंड के गड़जोड़ी गांव में 20 वर्ष से अधिक के 45 लोगों का ब्लड सैंपल संग्रह किया. इस दौरान फाइलेरिया मरीजों के साथ-साथ आम लोगों के ब्लड सैंपल भी संग्रहित किया. संग्रहित नाइट ब्लड सैंपलों को जांच करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब में लाया गया. आवश्यकतानुसार स्लाइडो को जांच के लिए रांची, पटना एवं दिल्ली भेजा जायेगा. मौके पर डीपीसी विनय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित के एमपीडब्ल्यू सलीम खान, अशोक मंडल, लैब टेक्नीशियन अरूप मंडल, अब्दुल लतीफ, बीटीटी अवध बिहारी राम, स्वास्थ्य सहिया आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










