स्वास्थ्यकर्मी राजेन सिंह को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी राजेन सिंह को दी गयी विदाई

जामताड़ा. सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. स्वास्थ्यकर्मी राजेन कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. सीएस डॉ आनंद मोहन सोरेन ने कहा कि सरकारी सेवा में विदाई शब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए. ऐसा नहीं है कि रिटायर होने के बाद वह कार्यालय नहीं आते हैं, जब भी जरूरत पड़ती है वह कार्यालय आते हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ डीसी मुंशी ने भी राजेन सिंह के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक अर्जुन सिंह, संरक्षक मीना देवी, जिला मंत्री अर्जुन सिंह, नवल किशोर सिंह, पंकज कुमार मंडल, मनोज प्रजापति, अंतेश कुमार आनंद, रुचि कुमार, महेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola