पंचायतों में खराब सभी चापाकलों को अविलंब करायें दुरुस्त : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
पंचायतों में खराब सभी चापाकलों को अविलंब करायें दुरुस्त : प्रमुख

जामताड़ा. सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख लुखीमुनि सोरेन ने की.

विज्ञापन

जामताड़ा. सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख लुखीमुनि सोरेन ने की. इस अवसर पर बीडीओ प्रवीण चौधरी, उप प्रमुख नरेश तुरी सहित कई पंस उपस्थित रहे. मौके पर प्रमुख ने गर्मी के मद्देनजर पंचायतों में खराब सभी चापाकलों को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. बैठक में पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण के संबंध में जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दिए जाने पर सभी पंसों ने नाराजगी जतायी. . प्रमुख ने कहा कि भविष्य में किसी भी योजना या वितरण में जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए. वन विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में क्षेत्र में कुल 6600 पौधे लगाने की जानकारी दी गयी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत समिति सदस्यों का सहयोग मांगा गया. वहीं बीडीओ ने निर्देश दिया कि बीपीएल परिवारों को बिना किसी शुल्क के बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जाए. कई स्थानों पर जर्जर तारों को शीघ्र बदलने का भी निर्देश दिया गया. पियारशोला पंचायत के सदस्य ने तालाब के ऊपर से गुजर रहे 33 केवी तार को हटाने का मामला उठाया. इसे लेकर भी बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, आनंद टुडू, एमओआइसी डॉ नीलेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजू भगत, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी गौतम बाउरी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत मंडल, आवास कोऑर्डिनेटर राकेश महतो, सहायक अभियंता मनोज मुर्मू, कनीय अभियंता वकील मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola